7.2 मिलीमीटर बारिश के बाद गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज
पूर्णिया, जून 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानसून आते ही कमजोर पड़ने से धूप और उमस के कारण भीषण गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार देर रात 7.2 मिलीमीटर बारिश हुई लेकिन गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकलने और बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। ओरेंज अलर्ट के बावजूद दिन चढ़ते ही आसमान साफ हो गया और चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया। सड़कों पर निकलने वाले राहगीरों को गर्म हवा और उमस का सामना करना पड़ा। मौसम के बदले मिजाज का असर खेती-किसानी पर भी पड़ने लगा है। धान की रोपनी को लेकर खेत तैयारी कर रहे किसानों को बारिश नहीं होने से परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- उमस से बेहाल कटिहार, अब झमाझम बारिश का इंतजार किसानों का कहना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की खेती प्रभावित हो सकती है। शहर में दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.