हरिद्वार, मई 2 -- हरिद्वार, संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह की अध्यक्षता में जिला सभागार में समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 7 मई को जनपद में 1 से 19 वर्ष तक के करीब 7,12,146 बच्चों, किशोरों और किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह दवा स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दी जाएगी। जो बच्चे किसी कारणवश 7 मई को दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें 14 मई को आयोजित मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारी तेज, 7.12 लाख बच्चों को दवा देने का लक्ष्य उन्होंने संबंधित विभागों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.