पीलीभीत, जून 4 -- पीलीभीत। ज्येष्ठ माह में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेश में करोड़ों पौधे रोपित किए जाने की श्रृंखला में जिले में 7.12 लाख पौधे रोपित किए जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। इसमें सभी विभागों को अलग अलग लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। ताकि इसकी समीक्षा की जा सके कि आखिर किस विभाग ने कितने मनोयोग से पौधों को रोपित किया। जिले में पांच करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे। पांच जून यानि विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में हरियाली को बढ़ावा देने व इसके रोपने के लिए कार्ययोजना को अंतिम चरण में फाइनल कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में आयोजित होंगे कार्यक्रम जिला प्रशसान को भी पूरी रुपरेखा से अवगत करा दिया गया है। प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख की मौजूदगी में र...