7.09 करोड़ के बकाए पर शीतला राइस मिल सील
फतेहपुर, जून 29 -- थरियांव। बैंक आफ बड़ौदी की मुख्य शाखा से करोड़ो रुपये का लोन लेने के बाद उसकी अदायगी न करने पर राइस मिल को सील करने की कार्यवाही सोमवार को की गई। जिला प्रशासन व बैंक की संयुक्त टीम द्वारा हसवा ब्लाक के रामपुर थरियांव में यह कार्यवाही की। बैंक से लिए जाने वाले लोन की राशि का भुगतान न करने के चलते डीएम निधि गुप्ता वत्स द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद जिला प्रशासन और बैंक की संयुक्त टीम ने रामपुर थरियांव स्थित शीतला राइस मिल को सोमवार को सील कर दिया। बताते हैं कि कुल 7,09,38,481.90 रुपये तथा उस पर देय ब्याज का बकाया लंबे समय से जमा नहीं किया गया था। जिसके चलते कई बार सम्बंधित को अल्टीमेटम भी दिया जा चुका था। लेकिन कई अवसर दिए जाने के बावजूद ऋण की राशि जमा न किए जाने पर परिसर को सील कर दिया गया। रिकवरी प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.