नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- Raghav Chadha AAP Crisis: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को करारा झटका लगा है। उसके 10 में से सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है और भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे राजनीतिक भूचाल आ गया है। इस राजनीतिक घटनाक्रम से पंजाब में आप को बड़ा झटका लगा है क्योंकि वहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आप छोड़ने वालों में आप का एक ऐसा बड़ा नेता शामिल है, जिसे पंजाब में आप की जीत और भगवंत मान सरकार का सूत्रधार कहा जाता रहा है। ऐसे में यह फैसला आम आदमी पार्टी और पंजाब की सरकार के लिए बड़ा झटका हो सकता है। आप छोड़ने वालों में सबसे बड़ा नाम राघव चड्ढा, पार्टी के संगठन महासचिव संदीप पाठक और राज्यसभा में नए डिप्टी लीडर अशोक मित्तल हैं। राघव चड्ढा को पद से हटाकर अशोक मित्तल को नया डिप्टी लीडर बनाने के साथ ही उनका पार...