देहरादून, फरवरी 3 -- ऋषिकेश। बॉडीबिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन द्वारा 7 फरवरी को पावरलिफ्टिंग व आर्म रेसलिंग और 8 फरवरी को आशीर्वाद वाटिका, हरिद्वार रोड पर उत्तराखंड की सबसे बड़ी बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। देशभर से प्रतिभागियों की भागीदारी के साथ यह आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिसका संदेश है नशा मुक्त शहर। प्रतियोगिता में मिस्टर हिमालया सहित कई कैटेगरी होंगी, जिनमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...