बरेली, सितम्बर 6 -- जिले के 7333 श्रमिक परिवारों को अब आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। शासन स्तर से जारी सूची में जीरो पूवर्टी लाइन वाले इन परिवारों को योजना में शामिल किया गया है। परिवार के मुखिया के साथ ही सभी पात्र सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। शासन से सूची मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसे सभी ब्लॉकों को भेज दिया है। संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाकर पात्र परिवारों से संपर्क करने और उनके आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में इससे पहले करीब 42 हजार श्रमिक परिवार आयुष्मान योजना में शामिल थे। जिला कोआर्डिनेटर डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि नए परिवारों के जुड़ने से योजना का दायरा और बढ़ जाएगा।स्वास्थ्य यह भी पढ़ें- आयुष्मान कार्ड से जोड़े जाएंगे 37 हजार निर्माण श्रमिक विभाग का प्रयास है कि सूची में शामिल कोई भ...