संवाददाता, नवम्बर 14 -- यूपी के कानपुर देहात में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सीबीआई ने शुक्रवार को कानपुर देहात में बरौर की बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक और फील्ड अफसर को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया। टीम दोनों अफसरों को लेकर सीधे लखनऊ चली गई। बताया जा रहा है कि एक लाख 20 हजार के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर ये दोनों अफसर रिश्वत ले रहे थे। मामले में मिली जानकारी के अनुसार बरौर थाना क्षेत्र के चंदनामऊ गांव के एक व्यक्ति ने सीबीआई को 13 नंवबर 2025 को शिकायत भेजकर बरौर ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अर्पित अवस्थी व फील्ड अफसर शक्ति सिंह सेंगर पर किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर उस पर एक लाख 20 हजार का लोन स्वीकृत करने के नाम पर सात हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था। मामले की जांच करने के बाद शुक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.