मधुबनी, अगस्त 27 -- मधुबनी। राज्य में परिवार नियोजन सेवाओं को मजबूत करने के लिए 7 से 26 सितंबर तक मिशन परिवार विकास अभियान चलाया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पाण्डेय ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किया है। अभियान दो चरणों में चलेगा।

पहला चरण पहले चरण में 7 से 13 सितंबर तक दम्पति संपर्क सप्ताह मनाया जाएगा, जिसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर योग्य दम्पतियों को जागरूक करेंगी। दूसरे चरण में 14 से 26 सितंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा आयोजित होगा, जिसमें स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन की अस्थायी और स्थायी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बेहतर समन्वय के लिए जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उन्मुखीकरण कार्यशाला होगी, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी और सलाहकार भाग लेंगे। प्रखंड स्तर पर बीड...