7 से 20 अक्टूबर तक कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग, किसानों को मिलेगा अनुदान
कन्नौज, अक्टूबर 5 -- कन्नौज, संवाददाता। किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत ऑनलाइन बुकिंग की तारीख घोषित कर दी है। विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ लेने के लिए किसान 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 20 अक्टूबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कंबाइन हार्वेस्टर, किसान ड्रोन, मिनी राइस मिल, मिलेट मिल, मिनी दाल मिल, पावर टिलर, पावर वीडर, डायरेक्ट राइस सीडर और पटेटो प्लांटर समेत कई कृषि यंत्रों पर नियमानुसार अनुदान दिया जाएगा। किसान जनसेवा केंद्र या स्वयं विभागीय पोर्टल पर बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर 'कृषि यंत्र 2026-27 हेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.