हरिद्वार, मार्च 23 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उच्च न्यायालय के अधिष्ठान में वैयक्तिक सहायक परीक्षा-2025 के अंतर्गत द्वितीय प्रश्नपत्र (प्रायोगिक) की अंग्रेजी टंकण परीक्षा कराई जाएगी। यह परीक्षा सात अप्रैल से 10 अप्रैल तक हरिद्वार में होगी। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर पहुंचना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र 21 मार्च से psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजे जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...