नई दिल्ली, मई 10 -- लेंबॉर्गिनी ने अपनी नई कार- Fenomeno Roadster को अनवील किया है। यह 6.5 लीटर के V12 इंजन से लैस है और इसका पावर आउटपुट 1080hp है। यह 7 सेकेंड से भी कम में 0 से 200 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 340 kmph से भी ज्यादा की है। कंपनी का यह बेहद एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट है और इसकी केवल 15 यूनिट की सेल की जाएंगी। आइए डीटेल में जानते हैं लेंबॉर्गिनी की इस नई कार के बारे में।फ्रंट-एंड का जबर्दस्त अग्रेसिव लुक लेंबॉर्गिनी की यह कार 'ब्लू सेफियस' कलर की है, जिसमें 'रोसा मार्स' के एक्सेंट हैं। यह ब्रैंड की पहली ओपन-टॉप कार- 1968 मियुरा रोडस्टर और बोलोग्ना के ब्लू और रेड कलर को एक ट्रिब्यूट है। लेंबॉर्गिनी का कहना है कि उसने कूपे की तरह डाउनफोर्स और स्टेबिलिटी के लिए कार के कई अपर फंक्शनल सर्फेस को नए एयरो-एलिमेंट्स के साथ ...