नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- किआ इंडिया अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो की 7-सीटर कार कैरेंस EV पर अक्टूबर में 75,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार पर 20,000 रुपए के एक्सचेंज बेनिफिट, 20,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस, 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस और 15,000 रुपए तक के कॉर्पोरेट बेनिफिट मिल रहे हैं। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18,03,900 रुपए है। सेगमेंट के हिसाब से इसका कोई डायरेक्ट कॉम्पटीटर नहीं है, लेकिन इसका मुकाबला महिंद्रा XEV 9S से होता है। कैरैंस क्लैविस EV में दो लिक्विड-कूल्ड लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलते हैं। इसका पहला 42 kWh बैटरी पैक है, जो 135 hp का पावर जनरेट करता है। वहीं, दूसरा 51.4 kWh बैटरी पैक 171 hp की पावर जनरेट करता है। दोनों ही फ्रंट व्हील्स तक 255 Nm का टॉर्क पहुंचाते हैं। कंपनी के मुताबिक, 42 kW...