नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- भारत मंडपम में आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। 2019 में तमिलनाडु के मामल्लापुरम में हुए दूसरे भारत-चीन अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के बाद यह 7 सालों में उनकी पहली भारत यात्रा है। शनिवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होने वाली है। 2024 में कजान (रूस) और 2025 में तियानजिन (चीन) में हुई मुलाकातों के बाद दोनों नेताओं के बीच लगातार तीसरे साल यह आमने-सामने की बैठक हो रही है।मोदी-जिनपिंग बैठक का क्या है एजेंडा? 2020 के पूर्वी लद्दाख सैन्य गतिरोध के बाद दोनों देशों के रिश्तों में जमी बर्फ धीरे-धीरे पिघल रही है, लेकिन कई अहम मुद्दों पर बातचीत अभी बाकी है। यह भी पढ...