बुलंदशहर, मार्च 22 -- नगर के एक मौहल्ला में शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक पड़ोसी युवक ने 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी मासूम को बहला फैसला कर अपने घर बुला कर ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया है कि मासूम कि चीख - पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक लोगों को आता देख मासूम को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंदगीराम ने बताया कि पीड़िता के पिता के द्वारा शिकायती पत्र मिला है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही हैं। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...