बोकारो, जून 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर 2ए स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में 7 व 8 जून को दो दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसकी जानकारी बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बोकारो जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन बोकारो जिला कुश्ती संघ व झारखंड राज्य कुश्ती संघ की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में ग्रीको रोमन व फ्री स्टाइल वर्ग के राज्य व राष्ट्रीय स्तर के पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। धर्मवीर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता प्रतिदिन शाम तीन बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। उन्होंने जिले के खेल प...