देवघर, मई 27 -- देवघर,प्रतिनिधि। अंडर-23 झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 7 एवं 8 जून 2026 को बोकारो में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता बोकारो जिला कुश्ती संघ एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान तथा खेल विभाग झारखंड सरकार के सहयोग से आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर खिलाड़ियों के चयन के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए देवघर जिला कुश्ती संघ के सचिव संजीव कुमार झा ने बताया कि प्रतियोगिता में 2003 से 2007 जन्म वर्ष तक के खिलाड़ी भाग लेने के पात्र होंगे। वहीं 2008 जन्मतिथि वाले 18 वर्ष आयु के प्रतिभागी मेडिकल सर्टिफिकेट अथवा पैरेंटल सर्टिफिकेट के साथ प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में पुरुष ग्रीको रोमन, पुरुष फ्रीस...