7 लाख से अधिक नेपाली कस्टम चोरी का माल बरामद
बहराइच, सितम्बर 12 -- रुपईडीहा। बीते दो दिनों में पड़ोसी नेपाली जिला बांके की पुलिस ने नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 16 जैसपुर से नेपाली कस्टम चोरी कर लाया गया 7 लाख 83 हजार 7 सौ 10 रुपए का माल बरामद किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता प्रतीत सिंह राठौर ने बताया कि बरामद सामानों में विभिन्न प्रकार के कपड़े, खाद्यान, जूते, तम्बाकू जन्य पदार्थ,चश्मे, मोबाइल चार्जर, इयर फोन, पेय पदार्थ आदि हैं। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण सामान अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु नेपालगंज कस्टम कार्यालय को सौप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.