7 लाख रुपये से कम की नई इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज पर 320 km की रेंज, 6 एयरबैग भी
नई दिल्ली, जून 17 -- सिट्रोएन (Citroen) ने भारत में अपनी नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार Citroen eC3X लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार को Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये है। वहीं, जो ग्राहक बैटरी का अप-फ्रंट पेमेंट एक साथ करना चाहते हैं, उनके लिए इसका एक्स-शोरूम प्राइस 10.25 लाख रुपये हैं। कंपनी ने अपनी इस नई कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। BaaS मॉडल के तहत ग्राहकों को बैटरी की कीमत अलग से नहीं चुकानी होगी। इसके लिए उन्हें 2.26 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से बैटरी सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा। इस मॉडल का मकसद इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत को कम रखना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक EV खरीद सकें। इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज 320 किमी तक की है। आइए डीटेल में जानते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.