सिंगरौली, सितम्बर 28 -- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और 'मिस प्रिटी इंडिया 2024' की विजेता 30 वर्षीय निधि तिवारी ने सिंगरौली स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स थे और वे काफी लोकप्रिय थीं। घटना से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की थी और परिजनों से खुद को अकेला छोड़ने को कहा था। रविवार सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला। फिलहाल पुलिस उनके फोन कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही है। अपडेट जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...