सवाईमाधोपुर, मार्च 25 -- राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां उधार दिए गए सात लाख रुपये मांगना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। आरोप है कि पैसे मांगने पहुंचे युवक पर चार लोगों ने पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।उधारी मांगने गया था, बन गया शिकार पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के टेक की झोंपड़ी निवासी लोकेश मीणा (28) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लोकेश ने धनौली गांव निवासी एक व्यक्ति को करीब सात लाख रुपये उधार दिए थे। सोमवार शाम वह इसी उधारी की रकम वापस लेने के लिए संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचा था। बताया जा रहा है ...