नई दिल्ली, अगस्त 27 -- स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (STL) के शेयरों ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। गुरुवार के कारोबार में कमजोर बाजार के बावजूद कंपनी का शेयर 5% के अपर सर्किट के साथ Rs.695.20 पर पहुंच गया। इस तेजी के साथ शेयर ने 14 अगस्त 2026 को बनाए गए Rs.685 के पिछले उच्च स्तर को भी पार कर लिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले सात महीनों में STL के शेयर ने करीब 721% का शानदार रिटर्न दिया है। 27 जनवरी 2026 को शेयर करीब Rs.84.65 के स्तर पर था, जो अब बढ़कर Rs.695 के आसपास पहुंच चुका है। पिछले चार सप्ताह में भी इसमें लगभग 40% की तेजी देखने को मिली है। ऐसे में निवेशकों के बीच सवाल है कि आखिर इस शेयर में इतनी बड़ी तेजी के पीछे कौन-कौन से कारण हैं। यह भी पढ़ें- पहला बोनस शेयर बांटने का ऐलान, 1 फ्री शेयर देगी कंपनी, डिविडेंड भी बांटेगी...