प्रमुख संवाददाता, जून 21 -- UP News: यूपी के कानपुर में भारतीय जनता पार्टी के बागी छह पार्षदों और मेयर प्रमिला पांडेय के बीच रार खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है। ये जंग पिछले सात महीने से चल रही है। बीते महीनों ने इन पार्षदों ने महापौर औऱ उनके बेटे अमित पांडेय बंटी के कारनामों की शिकायत उच्च स्तर तक कर चुके हैं। बागी पार्षद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष से भी मुलाकात कर चुके हैं। अब इन्होंने सीएम योगी के जनता दरबार में हाजिरी लगाने की ठानी है। बागी पार्षद और सदन की चार बैठक से निष्कासित पवन गुप्त ने अपने पांचों पार्षदों से मंत्रणा करने के बाद तय किया है कि सीएम दफ्तर से बुलावा नहीं आता है तो वह सीएम के जनता दरबार में जाकर मुलाकात करेंगे। साथ ही शहर दौरे पर जो लिखित शिकायत दी थी, उसकी भी प्रति देंगे। मेयर प्रमि...