7 बच्चों की मां की निर्मम हत्या, पति ने कुल्हाड़ी से काटा; पोस्टमॉर्टम को लेकर पुलिस से भिड़े बेटे, वर्दी फाड़ी
संवाददाता, जून 29 -- अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में शनिवार रात घरेलू कलह के बाद एक ग्रामीण ने सोती हुई पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उस समय स्थिति और तनावपूर्ण हो गई जब मृतका के बेटों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा कर दिया। इस दौरान बेटों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें एक सिपाही की वर्दी भी फट गई। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया व शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।सोते वक्त पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या पौरारा निवासी 60 वर्षीया उर्मिला देवी का शनिवार देर शाम पति रामफल केवट से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.