सीतामढ़ी, अप्रैल 17 -- सीतामढ़ी। जिले में मध्याह्न भोजन योजना के तहत विद्यालयों के टैब आधारित निरीक्षण में लापरवाही सामने आने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। स्थापना सह एमडीएम डीपीओ मनीष कुमार सिंह ने डुमरा, बोखड़ा, परसौनी, रीगा, रुन्नीसैदपुर, परिहार व बेलसंड प्रखंडों के साधन सेवियों से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा है कि निदेशालय स्तर से प्रत्येक माह निर्धारित संख्या में विद्यालयों का टैब आधारित निरीक्षण किया जाना अनिवार्य है, ताकि मध्याह्न भोजन योजना के संचालन की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सके। इसके माध्यम से भोजन की गुणवत्ता, उपस्थिति, वितरण व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का आकलन किया जाता है। यह भी पढ़ें- एमडीएम में गड़बड़ी मिलने पर दो बीआरपी से मांगा स्पष्टीकरण उन्होंने कहा है कि एमआईएस रिपोर्ट के अवलोकन से यह स्पष्ट हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.