देवघर, अप्रैल 7 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर प्रखंड के बारा, रढ़िया, बंका, ताराबाद, नया चितकाठ, मलहरा और दहिजोर पंचायतों में 52 करोड़ रुपए की पेयजल योजना जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में लगभग पौने सात करोड़ खर्च कर योजना को दस दिनों के अंदर पूर्ण करना होगा। सूत्रों के अनुसार, पंचायत भवन में बैठक की गई, जिसमें प्रमुख, उप प्रमुख, बीडीओ समेत सातों पंचायतों के मुखिया, पीएचईडी के जेई और जल सहिया मौजूद थे। बैठक का उद्देश्य योजना के लिए समिति का गठन करना था। हालांकि, बैठक के दौरान गहमा-गहमी और आपसी मतभेद के कारण समिति का गठन नहीं हो पाया। अधिकारियों ने कहा कि समिति गठन के बिना योजना पर तेजी से काम शुरू करना चुनौतीपूर्ण होगा। पेयजल योजना के तहत हर पंचायत में पाइपलाइन, जलस्रोत और वितरण प्रणाली दुरुस्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.