नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- विदेश घूमने का मन है तो सबसे पहले बजट देखना होता है। अब दूसरे देश की करेंसी की कीमत अगर रुपये से ज्यादा हुई तो आपका बजट भी काफी ज्यादा हो जाता है। ऐसे में विदेश ट्रिप कई बार सपना ही लगने लगती है। लेकिन काफी सारे देश ऐसे हैं जहां की करेंसी रुपये से सस्ती है और आपको कम रुपये खर्च करने के बाद भी वहां पर ढेर सारी सुविधाएं मिल जाएंगी। सबसे खास बात कि ये कंट्रीज इंडियन टूरिस्ट के बीच काफी फेमस हैं और काफी सारे भारतीय हर साल घूमने के लिए जाते हैं। तो अगर आपको भी विदेश घूमने का मन है भारतीय रुपये में राजा बनकर यहां की ट्रिप प्लान कर लें।वियतनाम वियतनाम की ट्रिप इंडियंस के लिए परफेक्ट है। खासतौर पर काफी सारे लोग गर्मियों की छुट्टियों में इस देश की ट्रैवल प्लान करते हैं। इस देश की करेंसी इंडिया के रुपये के मुकाबले काफी कम हो...