सीतामढ़ी, मार्च 11 -- 7 दिवसीय महावीरी झंडा का आयोजन परिहार, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मनपौर गांव में सात दिवसीय महावीरी झंडा का आयोजन किया गया। आयोजन के पहले दिन बजरंगबली व प्रभु श्रीराम के जयकारे से 130 फीट लंबा झंडा को खड़ा किया गया। इससे इलाका पूरी तरह भक्तिमय माहौल में गुंजायमान हो उठा।हनुमान, राम-सीता, लक्ष्मण व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा को भी स्थापित किया गया है। झंडा को देखने के लिए आसपास के गांव डिमाही, सौरभर, नोचा, गोरहारी, बेला, मच्छपकौनी, कन्हवां, उसरैना, सिरसिया सहित पड़ोसी देश नेपाल से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही हैं। श्रद्धालुओं के लिए झंडा में मेला का भी आयोजन किया गया है। मेले में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने के साथ-साथ धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया जाएगा। इससे गांव में एकता और भाईच...