मोतिहारी, अप्रैल 23 -- मोतिहारी। अप्रैल माह में प्रचंड गर्मी की तल्खी से तापमान में वृद्धि हो रही है। सुबह सात बजे से ही धूप की कड़वाहट तेज होती जा रही है। दोपहर में तो सूर्य की किरणें आसमान से आग उड़ेलना शुरू कर दे रही है। पछुआ हवा चलने से घर से बाहर शरीर झुलसा देने वाली धूप लग रही है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है। विगत सात दिनों से तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन तापमान में वृद्धि हो रही है। लिहाजा अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पढ़ें- आग उगलती धूप से जनजीवन बेहाल,दो दिन राहत नहीं 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। 18 अप्रैल को 36 डिग्री सेल्सियस रहा। 19 अप्रैल को 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। 20 अप्रै...