नई दिल्ली, अगस्त 6 -- एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर मार्केट में दहाड़ रहे हैं। कंपनी के शेयर दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 5% चढ़कर 6945.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। लगातार सातवें दिन एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। 7 दिन में कंपनी के शेयर 34 पर्सेंट उछल गए हैं। पहली तिमाही के जबरदस्त नतीजों के बाद एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयरों में यह तेजी आई है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा करीब 5 गुना बढ़ गया है। 7 दिन में 1700 रुपये से ज्यादा चढ़ गए हैं कंपनी के शेयरएमटीएआर टेक्नोलॉजीज (MTAR Technologies) के शेयर पिछले 7 दिन में 1762.70 रुपये उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 29 जुलाई 2026 को 5183.10 रुपये पर थे। एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर गुरुवार 6 अगस्त 2026 को BSE में 6945...