नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- आरपी संजीव गोयनका ग्रुप की कंपनी आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड के शेयरों में धुआंधार तेजी आई है। आरपीएसजी वेंचर्स के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 1127.60 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने सोमवार को 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया है। पिछले 7 दिन में आरपीएसजी वेंचर्स के शेयरों में 100 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। यानी, 7 दिन में कंपनी के शेयर दोगुने हो गए हैं। आरपीएसजी वेंचर्स आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की ओनर है। दिग्गज इनवेस्टर आशीष धवन का भी आरपीएसजी वेंचर्स पर बड़ा दांव है। 7 दिन में 100% से ज्यादा का उछालआरपीएसजी वेंचर्स (RPSG Ventures) के शेयर पिछले 7 ट्रेडिंग सेशंस में 100 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 23 मार्च 2026 को 557.25 रुपये पर थे। आरपीएस...