7 दिन में धड़ाधड़ पूरे होंगे जमीन के लंबित काम, दिलीप जायसवाल ने सीओ-आरओ को टाइट किया; संडे को भी छुट्टी नहीं
पटना, जून 10 -- बिहार के अंचलों में जमीन से जुड़े लंबित काम 7 दिन में पूरे किए जाएंगे। इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने गुरुवार से विशेष अभियान चलाने का ऐलान किया है। विभाग के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने राज्य के सभी अंचलाधिकारी (सीओ), राजस्व पदाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों को इस अवधि में लाखों रैयतों (जमीन मालिकों) से जुड़े कामों को पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि 11 से 17 जून तक लगातार विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस बीच पड़ने वाली रविवार की छुट्टी के दिन भी काम जारी रहेगा। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य के लाखों रैयतों से जुड़े भूमि अभिलेखों के सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण और बंटवारा आधारित नामांतरण के मामलों को जल्द से जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.