नई दिल्ली, जुलाई 7 -- यूपी के फिरोजाबाद जिले में 7 दिन पहले शादी कर दुल्हन लेकर आया दूल्हा कानूनी संकट पड़ गया। शादी में शामिल होने वाले मौसी के लड़के की हरकत ने दूलहे को भी फंसा दिया। सात दिन पहले ही शादी कर दुल्हन लेकर आए युवक के खिलाफ भी एक युवती को बहला-फुसला कर ले जाने की साजिश रचने में मुकदमा कायम हो गया है। शादी के माहौल से घर में अभी खुशियां छाईं थी वहां परिवार तनाव में आ गया। दूल्हा ही नहीं उसकी को भी इस मामले में आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामला थाना जसराना के एक गांव का है। गांव में रहने वाली ललिता देवी के बेटे सुमित की शादी 27 जून को थी। शादी में ललिता देवी की रुद्रपुर अवागढ़ में रहने वाली बहन का लड़का अंशुल भी शामिल होने आया था। शादी में आया युवक गांव में ही रहे वाली एक विवाहिता को बहला-फुसला कर अपने साथ...