नई दिल्ली, जनवरी 13 -- भारतीय वियरबल मार्केट में Noise ने अपना नया NoiseFit Pro 6R स्मार्टवॉच पेश कर दिया है, जो प्रीमियम डिज़ाइन और स्मार्ट फीचर्स का शानदार मिक्सचर लेकर आता है। यह वॉच Noise की Pro सीरीज में पहला राउंड डिस्प्ले वाला मॉडल है और इसे स्टेनलेस स्टील बॉडी में पेश किया गया है, जो टिकाऊ होने के साथ स्टाइलिश भी लगता है। NoiseFit Pro 6R AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 1000 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस सपोर्ट करता है और Always-On Display भी प्रदान करता है। इसके अलावा वॉच में बिल्ट-इन GPS, Noise AI Pro, Super Notifications और Strava जैसे प्लेटफॉर्म के साथ फिटनेस सिंक फीचर्स भी दिए गए हैं। NoiseFit Pro 6R की कीमत और उपलब्धता Noise का नया NoiseFit Pro 6R स्मार्टवॉच भारत में 6,999 रुपए की शुरुआत कीमत के साथ लॉन्च हुआ है, जो सिलिकॉन और लेदर स...