7 दिनों से नहीं चला सदन आज चलेगा, परीक्षा विधेयक पर होगी बात; कैसे माना विपक्ष
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- संसद में आठ दिनों से जारी गतिरोध सोमवार को समाप्त हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के लिए सहमत हो गए। विधेयक पर चर्चा मंगलवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया। हालांकि, विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण इस पर चर्चा नहीं हो सकी। सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई और गृह मंत्री के जवाब की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही पहले दोपहर तक और फिर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी। दोबारा बैठक शुरू होने पर भी विपक्ष का विरोध जारी रहा।नेताओं से मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.