दरभंगा, अप्रैल 29 -- बिरौल। अनुमंडल के गौरा बौराम में निर्वाध बिजली सेवा बहाल करने के लिए तार की क्षमताका विस्तार किया जा रहा है । इसके लिए नाड़ी फीडर उपभोक्ताओं को 6 घंटा बिजली बाधित रहेगी। इसकी जानकारी विभाग के सहायक अभियंता प्रभाष चंद्र ने देते हुए बताया कि तार की क्षमता विस्तार और पोल लगाने का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 29 अप्रैल से 5 मई तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में लोड बढ़ने के कारण फीडर की क्षमता बढ़ाई जा रही है। नए पोल लगने और तार बदलने से आगे वोल्टेज की समस्या व ब्रेकडाउन में कमी आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.