गोरखपुर, जून 25 -- गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज़ कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 7 से 11 जुलाई तक होगी। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि, 7 को बीएड, 8 को बीएससी एवं बीबीए, 9 को बीए एवं बीकॉम, 10 को एमएससी (प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान) तथा एमए (अंग्रेजी, हिंदी और समाजशास्त्र) की प्रवेश परीक्षा होगी। 11 जुलाई को एमएससी (भौतिक विज्ञान एवं गणित), एलएलबी तथा एमए राजनीति विज्ञान एवं भूगोल की परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा की समय-सारिणी एवं प्रवेश पत्र कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्रवेश पत्र प्राप्त न होने की स्थिति में अभ्यर्थी प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक कॉलेज के प्रवेश परीक्षा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आज अंत...