किशनगंज, जून 13 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति अचानक बाधित हो गई। जिससे पूरा इलाका उमस भरी गर्मी की चपेट में आ गया। बिजली गुल होने का सबसे बड़ा असर प्रखंड मुख्यालय पर देखने को मिला, जहां इंटरनेट और कंप्यूटर सिस्टम बंद होने के कारण कई घंटों तक महत्वपूर्ण ऑनलाइन विभागीय कामकाज पूरी तरह ठप रहा। अपने काम के सिलसिले में दूर-दराज से आए ग्रामीणों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण प्रखंड क्षेत्र के मुख्य व्यवसायिक केंद्रों जैसे फुलबरिया बाजार, टेढ़ागाछ बाजार, झाला और फतेहपुर आदि जगहों पर आम लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- दर्जनों गांवों में 12 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति इस भीषण गर्मी में लोग पंखा चलाने के लिए बेत...