हजारीबाग, फरवरी 3 -- हजारीबाग नगर प्रतिनिधि फरवरी का पहला सप्ताह हजारीबाग और रामगढ़ के लिए खास होने वाला है। 7 फरवरी को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर हजारीबाग पहुंचेंगी। वह शहर की नव स्थापित ज्वेलरी शॉप का उद्घाटन करेंगी। अभिनेत्री के आगमन को लेकर व्यापारिक और फिल्म प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, 8 फरवरी को रामगढ़ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भाजपा नेता और मशहूर भोजपुरी गायक मनोज तिवारी शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की ओर से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 101 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस आयोजन को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम में राघव पंडित भी मौजूद रहेंगे, जो अपने आकर्षक और पारंपरिक अंदाज़ में विवाह संपन्न कराने के लिए प्रसिद्ध हैं।

हिंदी हिन्दुस...