बीजापुर, अप्रैल 1 -- देश को नक्सलवाद से मुक्त बनाने की कोशिशों को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 12 महिलाओं समेत करीब 25 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर करने वाले माओवादियों के पास 7 किलो सोना, 2.92 करोड़ रुपए और कुल 93 हथियार बरामद किए गए हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज ने इसे नक्सलवाद के खिलाफ एक अहम पड़ाव करार दिया है। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग में नक्सली गतिविधियां लगभग खत्म हो गई हैं। उन्होंने कहा कि आज, 31 मार्च 2026 को, हम इस पल के गवाह बनने के लिए बस्तर संभाग के बीजापुर ज़िले में इकट्ठा हुए हैं। आज, बस्तर संभाग में नक्सली गतिविधियां पूरी तरह से खत्म हो गई हैं। हमने अपना लक्ष्य लगभग पूरी तरह हासिल कर लिया है। बाकी बचे नक्सलियों के लिए समय कम ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.