लातेहार, फरवरी 6 -- मनिका,प्रतिनिधि। थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस ने बिशुनबांध पंचायत के बिकरा गांव में लगभग 7 एकड़ वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर करारा प्रहार मानी जा रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वन भूमि पर कब्जा कर उगाई गई अवैध पोस्ते की खेती को ट्रैक्टर चला कर नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटा जा सके। थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध खनन, नशे की खेती एवं किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त लोगों की खैर नहीं है। पुलिस आगे भी अभियान जारी रखेगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सख्ती से आम लोगों में भ...