उन्नाव, अप्रैल 2 -- उन्नाव। औद्योगिक ईकाईयों पर अनुदानित यूरिया की हकीकत जांचने के लिए अफसरों की संयुक्त टीम ने जांच की। कैटल फीट, साबुन पेंट, प्लाईवुड के निर्माण में प्रयोग की जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी शशांक, सहायक आयुक्त उद्योग विभाग रियाजुद्दीन ने दही चौकी क्षेत्र, उप कृषि निदेशक रविचंद्र प्रकाश और सहायक प्रबंधक उद्योग चंद्र किशोर वर्मा ने मगरवारा, अकरमपुर, सहजनी, बत्तर में स्थित कुल 7 औद्योगिक इकाइयों का गहन निरीक्षण किया गया। जिसमें किसी प्रकार की अनुदानित यूरिया का प्रयोग होता नहीं पाया गया। एक टेक्निकल ग्रेड यूरिया का नमूना ग्रहित किया गया जिसे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.