नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- ट्रायम्फ ग्लोबली स्ट्रीट ट्रिपल 798 RS से पर्दा उठा चुकी है। साथ ही, अपनी भारतीय वेबसाइट पर भी इसे अपडेट कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.39 लाख रुपए है। स्ट्रीट ट्रिपल 798 RS में अब 765cc इंजन की जगह नया 798cc ट्रिपल इंजन दिया गया है। इसके अलावा, इसमें नया फ्रेम और स्विंगआर्म, बेहतर सस्पेंशन और कई नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। नई स्ट्रीट ट्रिपल RS की पहली झलक अक्टूबर की शुरुआत में मिली थी, जब इसे ट्रायम्फ बॉनविले T4 और अपडेटेड टाइगर 900 व 1200 मॉडल्स के साथ पेश किया गया था। इस मोटरसाइकिल की नई बॉडी के अंदर 798cc का नया इंजन लगा है, जो 11,500 rpm पर 135 hp की पावर और 9,250 rpm पर 86 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह स्ट्रीट ट्रिपल 765 RS के 130 hp और 80 Nm के मुकाबले ज्यादा है। इसके 6-स्पीड गियरबॉक्स में स्टैंडर्ड ...