हाजीपुर, अप्रैल 2 -- पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक) शोभाकांत ने अपने औचक निरीक्षण के दौरान प्रखण्ड के माध्यमिक स्कूलों में पायी अनियमितताओं के बाद सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यों का स्पष्ट बंटवारा करने का निर्देश जारी किया है। अब हर कार्य के लिए अलग-अलग शिक्षक जिम्मेदार होंगे। जारी पत्र में कहा गया है कि कई विद्यालयों में कार्यों का समुचित बंटवारा नहीं होने से पठन-पाठन सहित अन्य गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। इसी को देखते हुए प्रत्येक कार्य/योजना के लिए एक नोडल शिक्षक नामित किया जाएगा,जो उस कार्य के निष्पादन के लिए जवाबदेह होगा। विद्यालयों में पठन-पाठन, कार्यालय कार्य, साफ-सफाई, बाल संसद, मीना मंच, आपदा प्रबंधन, विज्ञान व गणित क्लब, पुस्तकालय, कंप्यूटर कार्य,...