शामली, मार्च 30 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की मंत्री परिषद की महत्वपूर्ण बैठक 7 अप्रैल को मथुरा स्थित होटल गोगा गैलेक्सी में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन घनश्याम दास गर्ग करेंगे। घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि इस बैठक में व्यापार मंडल आगामी विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने की विधिवत घोषणा करेगा। साथ ही चुनाव संबंधी रणनीति तय करने के लिए एक कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन भी किया जाएगा, जिसकी कमान संगठन के किसी वरिष्ठ पदाधिकारी को सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि मंत्री परिषद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कुल 21 सदस्य शामिल होते हैं, जिनमें शामली से चार, मुजफ्फरनगर से तीन, गाजियाबाद, मुरादाबाद व आगरा से दो-दो तथा संभल, अलीगढ़ और सहारनपुर से एक-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.