दुमका, अगस्त 5 -- सरैयाहाट स्थित नवदुर्गा मंदिर परिसर के समीप बुधवार को पोषण सखी संघ की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कविता कुमारी यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 7 अगस्त को रांची में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर विधानसभा के समक्ष आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरैयाहाट प्रखंड से बड़ी संख्या में पोषण सखियां रांची पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगी। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के समक्ष पोषण सखियों की तीन प्रमुख मांगें रखी जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...