मुंगेर, अप्रैल 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाईज फेडरेशन के बैनर तले नगर निगम कर्मचारियों और प्रशासन के बीच शुक्रवार को आयोजित बैठक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। महासचिव ब्रह्मदेव महतो के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं मेयर के साथ सफाई कर्मियों की हुई इस बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई। महासचिव ब्रह्मदेव महतो ने बताया कि, कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 7वां वेतनमान लागू करना, लगभग 1 हजार रुपए दैनिक एवं एनजीओ कर्मियों को नियमित प्रतिदिन भुगतान सुनिश्चित करना, पंचम एवं छठा वेतनमान के अंतर राशि का शीघ्र भुगतान तथा अनुकंपा के आधार पर लंबित बहालियों को जल्द पूरा करना शामिल है। उन्होंने कहा कि, लंबे समय से इन मांगों की अनदेखी होने के कारण कर्मचारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.