7वें वेतनमान को लेकर शिक्षकों ने शुरू किया कैंपेन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग को लेकर रविवार को शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया। हैशटैग के साथ बड़ी संख्या में शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाई। शिक्षकों ने आगामी शिक्षक दिवस पर राज्य सरकार से सातवें वेतनमान की घोषणा करने की मांग की है। शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अभियान और आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। जिले के सैकड़ों शिक्षक इस ऑनलाइन कैंपेन से जुड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.