7वीं राज्य स्तरीय योगासन चैम्पियनशिप में खगड़िया के मनोज ने जीता रजत पदक
खगडि़या, अगस्त 5 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता बिहार योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में गत 1 से 3 अगस्त 2026 तक पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 7वीं राज्यस्तरीय योगासन चैम्पियनशिप 2026 में जिले के शारीरिक शिक्षक मनोज कुमार उर्फ मनोज देव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। तीन दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आए तीन सौ से अधिक प्रतिभागियों ने अलग-अलग आयु एवं वर्गों में अपनी प्रतिभा, शारीरिक क्षमता, संतुलन एवं योग कौशल का प्रदर्शन किया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेहसौड़ी हाई स्कूल, खगड़िया के शारीरिक शिक्षक तथा जिला योगासन खेल संघ, खगड़िया के उपाध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ मनोज देव ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सीनियर-सी वर्ग में रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया। उनकी इस उपल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.