नई दिल्ली, अगस्त 10 -- Ola Electric Mobility Ltd Share price: आज सोमवार को ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का शेयर 6 प्रतिशत लुढ़क गया। कंपनी के शेयरों पर इस दबाव की वजह तिमाही नतीजे हैं। जिसका ऐलान पिछले हफ्ते किया गया था। आइए जानते हैं कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी को लेकर एक्सपर्ट्स की क्या राय है? बीएसई में आज सोमवार ओला का शेयर 39.69 रुपये के स्तर पर गिरावट के साथ खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 38.58 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल तक पहुंच गया। यह भी पढ़ें- SBI का शेयरों का टारगेट प्राइस 1370 रुपये सेट, आज खरीदने का मौका!ओला इलेक्ट्रिक का घाटा हुआ कम (Ola Electric Mobility q1 result) कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार पहली तिमाही के दौरान कुल 336 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 428 करोड़ रुपय...